प्रयागराज में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में शामिल होंगे वाराणसी के एक हजार भाजपा कार्यकर्ता

प्रयागराज में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में शामिल होंगे वाराणसी के एक हजार भाजपा कार्यकर्ता

वाराणसी (जनवार्ता) । प्रयागराज में आगामी 4 नवंबर को आयोजित होने वाले ‘लोकतंत्र बचाओ… अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को रोहनिया के केशरीपुर स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिला पदाधिकारियों एवं विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्षों को कार्यक्रम की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

rajeshswari

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने कहा कि प्रयागराज में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले के सभी पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं सक्रिय कार्यकर्ता 4 नवंबर को सुबह 10 बजे तक अनिवार्य रूप से प्रयागराज पहुंचें।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि वाराणसी जिले से लगभग एक हजार भाजपा कार्यकर्ता सैकड़ों चार पहिया वाहनों से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को अपने-अपने मंडलों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में प्रयागराज पहुंचने और कार्यक्रम में सहभागिता की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उपस्थित रहेंगे।

बैठक में जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम, संजय सोनकर, अजय दूबे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोविंद दास गुप्ता, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप गौतम, अनुसूचित जनजाति जिलाध्यक्ष विजय गोड, कोषाध्यक्ष जगदीश जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय, अमित पटेल ‘रिंकू’, जिला मंत्री बृजेश राजभर, विजय राज यादव, मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष नवीन उपाध्याय, अमित सिंह ‘पीयूष’, किशन सिंह, जतिन मौर्या, प्रवीण, निहाल, ओपी पटेल, अजय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   वाराणसी पब्लिक स्कूल में हैंडबॉल के 24 खिलाड़ी व कोच सम्मानित
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *