पुल की तोड़ते तोड़ते गंगा नदी में गिरी कार, स्थानीय लोगों ने दो यात्रियों की जान बचाई

पुल की तोड़ते तोड़ते गंगा नदी में गिरी कार, स्थानीय लोगों ने दो यात्रियों की जान बचाई

चौबेपुर (जनवार्ता) ।स्थानीय थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को चंदौली जिले से वाराणसी आ रही एक टाटा जेस्ट वाहन चौबेपुर थाना क्षेत्र के कैथी इलाके में गंगा नदी पर बने पीपा पुल पर अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। घटना के समय वाहन में दो व्यक्ति सवार थे। स्थानीय निवासियों और मछुआरों ने तत्काल मदद का हाथ बढ़ाया और गाड़ी में फंसे दोनों यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला। बचाए गए व्यक्तियों के नाम हैं सचिन यादव पुत्र सुभाष यादव और प्रभाकर पुत्र  चंद्रमा, दोनों का पता थाना बलुआ, जनपद चंदौली है।

rajeshswari

सौभाग्य से इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन गंगा नदी में डूब गया है। थाना चौबेपुर द्वारा वाहन को बाहर निकालने के लिए तलाशी अभियान जारी है। वहीं कैथी चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगा रही है। बचाव कार्य पूरा होने के बाद अब वाहन को निकालने के उपाय किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़े   फ्लाइट से चलने वालों के ल‍िए खुशखबरी! प्‍लेन में एक ही PNR पर बच्‍चों को म‍िलेगी अलग सीट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *