रूपापुर ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

रूपापुर ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

जांच में जुटी पुलिस

rajeshswari

​वाराणसी-मिर्जामुराद थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपापुर ओवरब्रिज के समीप एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुँची मिर्जामुराद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिशें शुरू कर दी हैं। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि टक्कर मारकर फरार होने वाले वाहन का पता लगाया जा सके।

इसे भी पढ़े   पुलिस वाले को बेकाबू भीड़ ने दौड़ाया,बाइक से घसीटा,पटक-पटक के मारा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *