मिर्जामुराद में ट्रक से टकराई तीर्थयात्रियों से भरी बस, चालक समेत 21 घायल

मिर्जामुराद में ट्रक से टकराई तीर्थयात्रियों से भरी बस, चालक समेत 21 घायल

चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

वाराणसी (जनवार्ता)। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मेंहदीगंज भिखारीपुर गांव के पास वाराणसी-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात तीर्थयात्रियों से भरी बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत 21 यात्री घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई गई है। प्राथमिक उपचार के बाद 16 घायलों को बेहतर इलाज के लिए शहर के अस्पतालों में रेफर किया गया।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कृष्णानगर निवासी बस चालक समूल आचार करीब 60 महिला-पुरुष तीर्थयात्रियों को लेकर गया, प्रयागराज और मथुरा-वृंदावन में दर्शन-पूजन कराने के बाद वापस लौट रहा था। शुक्रवार देर रात बस जैसे ही मिर्जामुराद के मेंहदीगंज भिखारीपुर गांव के पास पहुंची, चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मिर्जामुराद थाना प्रभारी गोपाल कुशवाहा ने पुलिस टीम के साथ स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकलवाया। सभी को एंबुलेंस से जक्खिनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद 16 लोगों को शहर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

घायलों में बस चालक समूल आचार के अलावा दुर्गा कांड (53), मैली (49), सुख विश्वास (59), संपोंडांस (66), विश्वजीत साह (38), नोमिता वाला (56), शुक्ला विश्वास (58), लीना देय (56), लोक्खी घोष (50), शेफाली दास (59), झुमरानी विशेष, स्माली साघोराई, सपना मित्रों, सिजोई हद्रो, ज्योति प्रिय भद्रो, शकुन, पायो प्रदीप देय, गुरुदसी सरकार, गौरी शंकर सरकार, माला सौदार और पूर्णिना शामिल हैं।

इसे भी पढ़े   यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के बाद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजम बर्खास्त

दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटवाकर किनारे कराया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो गया।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *