बरेका के दो अधिकारी एवं चौदह कर्मचारियों को भावभीनी विदाई

बरेका के दो अधिकारी एवं चौदह कर्मचारियों को भावभीनी विदाई

सम्मान, स्मृतियाँ और सेवाभाव से भरा विदाई समारोह

वाराणसी (जनवार्ता) । बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में शुक्रवार को आयोजित एक गरिमामय एवं भावभीनी विदाई समारोह में बरेका परिवार ने अपने दो अधिकारियों एवं चौदह कर्मचारियों को ससम्मान सेवा-निवृत्ति की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।

rajeshswari


इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों में सहायक कार्य प्रबंधक मनोज कुमार राय, सहायक वित्त सलाहकार श्रीमती रीता विश्वास, मुख्य नर्सिंग सुपरीटेंडेंट श्रीमती कुसुम लता, श्रीमती अंजना टोड एवं श्रीमती पूर्णिमा कुमारी, सीनियर सेक्शन इंजीनियर  मिलन कांति मिस्त्री, अजीत कुमार सिंह एवं के.सी. पाण्डेय, वरिष्ठ लेखा सहायक संजय श्रीवास्तव, मुख्य कार्यालय अधीक्षक रमेश बटवाल एवं  जितेंद्र कुमार सिंह, तकनीशियन कुलदीप प्रसाद ताँती, हेड कांस्टेबल मधुसूदन मिश्रा, मोटर ड्राइवर  रविशंकर पाण्डेय, सहायक शंभू साव तथा हाउसकीपिंग सहायक जगदीश यादव शामिल रहे।


विदाई समारोह को संबोधित करते हुए उप प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी समीर पॉल ने कहा, आप सभी अधिकारी एवं कर्मचारी बरेका परिवार की अमूल्य धरोहर हैं। अपने कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण से आपने न केवल बरेका बल्कि भारतीय रेल की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आपकी सेवाएँ और कार्यसंस्कृति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी।
समारोह के अंत में प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी ने सभी सेवानिवृत्तजनों के स्वस्थ, सुखद एवं शांतिपूर्ण भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहकर्मियों ने तालियों और आत्मीय शुभकामनाओं के साथ सभी को विदा किया।
इस अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी राम प्रवेश यादव, कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव  प्रदीप कुमार यादव, सदस्य नवीन कुमार सिन्हा, सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सुसंयोजित एवं गरिमामय संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार द्वारा किया गया।

इसे भी पढ़े   आंध्र प्रदेशः काशीबुग्गा मंदिर में एकादशी पर भगदड़, 9 की मौत; कई घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *