वाराणसी : कपड़े सुखाने के विवाद में दो महिलाएं तीसरे माले से गिरीं

वाराणसी : कपड़े सुखाने के विवाद में दो महिलाएं तीसरे माले से गिरीं

एक की मौके पर मौत

वाराणसी (जनवार्ता) । शिवपुर थाना क्षेत्र के हटिया इलाके में कपड़े सुखाने को लेकर दो किराएदार महिलाओं के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट के दौरान दोनों महिलाएं तीसरे तल से नीचे गिर पड़ीं, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, राधा प्रसाद वर्मा के तीन मंजिला मकान में किराए पर रहने वाली 22 वर्षीय ज्योति प्रजापति (पति तेज बहादुर) और 28 वर्षीय समसुल बेगम उर्फ सुमन के बीच शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मामूली विवाद शुरू हुआ। ज्योति तीसरे तल पर कपड़े सुखाने गई थीं, तभी दूसरी मंजिल पर रहने वाली समसुल ने भी कपड़े सुखाने के लिए तारों का इस्तेमाल किया। ज्योति ने इसे रोकने की कोशिश की, जिस पर दोनों में जमकर हाथापाई हो गई।

मारपीट के दौरान दोनों महिलाएं तीसरे तल के खुले बारजे (बालकनी) में पहुंच गईं और संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़ीं। ज्योति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि समसुल को गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

मृतका ज्योति के पति तेज बहादुर ने बताया कि उनके दो छोटी बेटियां हैं—एक दो साल की और दूसरी मात्र दो माह की। दोनों महिलाएं लंबे समय से इसी मकान में किराए पर रह रही थीं और उनके बीच पहले भी छोटे-मोटे विवाद होते रहते थे।

घटना की सूचना मिलते ही शिवपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   रेलवे में निकली 1104 पदों पर भर्ती,बिना एग्जाम डायरेक्ट जॉइनिंग;ऐसे करना है आवेदन

स्थानीय लोगों में घटना से दहशत का माहौल है। भीड़ जमा होने से स्थिति तनावपूर्ण रही, लेकिन पुलिस ने स्थिति संभाल ली।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *