सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

पुलिस की छापेमारी में 3 युवतियां और एक ग्राहक गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता) । धर्मनगरी काशी में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी-2) ने त्रिदेव मंदिर के ठीक सामने स्थित विजय लक्ष्मी गेस्ट हाउस में छापा मारकर एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान एक कमरे से तीन युवतियां और एक ग्राहक आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। गेस्ट हाउस संचालक को भी हिरासत में ले लिया गया है।

rajeshswari

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कमिश्नरेट वाराणसी की सीपी संवाद हेल्पलाइन नंबर 9670705555 पर एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि विजय लक्ष्मी गेस्ट हाउस में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना की पुष्टि के बाद एसीपी मुख्यालय अपूर्वा पांडेय के नेतृत्व में एसओजी-2 टीम ने त्वरित कार्रवाई की। टीम ने मौके पर दबिश दी और कमरे में मौजूद तीन युवतियों तथा एक ग्राहक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

छापेमारी के दौरान कमरे से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई, जिससे रैकेट की पुष्टि हुई। पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसीपी अपूर्वा पांडेय ने बताया कि यह रैकेट कितने समय से चल रहा था, इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा क्या यह किसी बड़े सिंडिकेट से जुड़ा है—इसकी गहन जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भेलूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है और ऐसी कार्रवाईयां लगातार जारी रहेंगी।

इसे भी पढ़े   7 साल डेट करने के बाद एक दूजे के हुए सिंगर अरमान-आशना,खूबसूरत PHOTOS शेयर कर लिखा…

यह घटना वाराणसी में हाल के महीनों में हो रहे कई ऐसे मामलों की कड़ी है, जहां गेस्ट हाउसों और होटलों की आड़ में देह व्यापार फल-फूल रहा है। पुलिस का कहना है कि आम जनता से मिली सूचनाओं पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है ताकि शहर की छवि को सुरक्षित रखा जा सके।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *