पटना : तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, छह लोगों की गई जान

पटना : तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, छह लोगों की गई जान

पटना (जनवार्ता) : बिहार की राजधानी पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। कोईलवर पुल के निकट बिहटा-आरा हाईवे पर लेखनटोला के पास तेज रफ्तार ट्रक ने यात्रियों से भरे एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में ऑटो सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

rajeshswari

मृतकों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। सभी मृतक भोजपुर जिले के आरा क्षेत्र के निवासी थे और मनेर दरगाह में लगे उर्स मेले से लौट रहे थे। हादसा रात करीब दो बजे हुआ, जब रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने ऑटो को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और शव सड़क पर बिखर गए।

मृतकों की पहचान गुड्डू (३३ वर्ष), इम्तियाज (३० वर्ष), असद खान (२५ वर्ष), शहजाद (२२ वर्ष) और उनके बच्चे शफ़ान (३ वर्ष) तथा अल्फ़ी (डेढ़ वर्ष) के रूप में हुई है। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दौड़कर घायलों को बाहर निकाला और मदद की। बिहटा पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक चालक की तलाश जारी है और उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने तथा हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़े   पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया के विमान से टकराया पक्षी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *