चोरी के ई-रिक्शा पार्ट्स के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

चोरी के ई-रिक्शा पार्ट्स के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

दोनों का पहले से आपराधिक इतिहास

वाराणसी (जनवार्ता)। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत लोहता पुलिस ने चोरी के ई-रिक्शा के कटे हुए पार्ट्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

rajeshswari

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार की रात करीब 10:35 बजे मस्तान बाबा, हरपालपुर के पास घेराबंदी कर भरत सैनी (23) निवासी कन्हईसराय हरपालपुर और मो. शाहिद (20) निवासी हरपालपुर को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से ई-रिक्शा के कई कटे हुए पार्ट्स बरामद किए गए।

पुलिस के मुताबिक भरत सैनी के खिलाफ लोहता और बड़ागांव थाने में चोरी एवं माल बरामदगी से संबंधित चार मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मो. शाहिद के खिलाफ लोहता थाने में चोरी और धोखाधड़ी से जुड़े तीन मामले दर्ज बताए गए हैं।

बरामदगी के आधार पर थाना लोहता में मु.अ.सं. 242/2026, धारा 317(2) व 317(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय, उपनिरीक्षक ऋतुराज सिंह, मो. आरिफ खान, नत्थू प्रसाद सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इसे भी पढ़े   संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव सड़क के किनारे मिला
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *