कैथी में रविवार मध्यरात्रि सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल

कैथी में रविवार मध्यरात्रि सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल

चौबेपुर (जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र में रविवार की मध्य रात्रि में टोल प्लाजा के समीप एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी अनुसार वाराणसी से गाजीपुर की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पहचान धरहरा गांव के सिद्धार्थ सिंह पुत्र स्व. राजू सिंह, आयु लगभग 26 वर्ष) और सत्यम सिंह (बाबतपुर गाँव निवासी) के रूप में की गई है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर चौकी प्रभारी कैथी मय पुलिस फोर्स मौके पर  पहुँचे। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस द्वारा तुरंत पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है l चौकी प्रभारी कैथी ने बताया कि गाड़ी को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरु कर दी गई है l

rajeshswari
इसे भी पढ़े   वाराणसी: अवैध संबंध के शक में पति ने मफलर से कसकर ली पत्नी की जान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *