दालमंडी :  दुकानदार ने खुद मकान में लगाई आग

दालमंडी :  दुकानदार ने खुद मकान में लगाई आग

वाराणसी (जनवार्ता) : दालमंडी इलाके में सोमवार को सड़क चौड़ीकरण और जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण के दौरान तनाव चरम पर पहुंच गया। प्रशासन की टीम द्वारा 21 मकानों पर कार्रवाई शुरू होने के बाद स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों ने जोरदार विरोध किया। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब एक दुकानदार ने विरोध जताने के लिए अपनी इमारत में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

rajeshswari

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे से शुरू हुई ध्वस्तीकरण कार्रवाई में अब तक पांच दुकानें तोड़ी जा चुकी थीं। जैसे ही टीम आगे बढ़ी, एक दुकानदार छत पर पहुंचा और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटें तेजी से फैलीं, जिससे इलाके में भगदड़ मच गई और हड़कंप का माहौल बन गया। घटना के समय मकान में महिलाएं भी मौजूद थीं। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग पर काबू पाने में काफी समय लगा।

पुलिस ने इस घटना में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि चार अन्य को हिरासत में लिया गया है। आग लगाने वाला दुकानदार मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है। डीसीपी काशी जोन ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और इलाके को घेराबंदी कर सील कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और संयम बरतने की अपील की है।

डेढ़ महीने से चल रहे इस अभियान में यह पहली बार है जब विरोध इतना उग्र रूप ले लिया। प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी तरह की जनहानि से बचने के लिए सभी सतर्क हैं। एडीएम सिटी खुद मौके पर मौजूद हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े   लापता बेटी की खोज में निकले पिता की संदिग्ध मौत,मामले की जांच में जुटी पुलिस
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *