हज की तैयारियां : 266 यात्रियों का टीकाकरण और ट्रेनिंग कैंप सफल

हज की तैयारियां : 266 यात्रियों का टीकाकरण और ट्रेनिंग कैंप सफल

वाराणसी (जनवार्ता): हज 2026 के लिए चयनित जायरीनों की तैयारी में पूर्वांचल हज सेवा समिति ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जनता सेवा अस्पताल, मदनपुरा में आयोजित दूसरे मेडिकल फिटनेस, टीकाकरण एवं ट्रेनिंग कैंप में 266 हज यात्रियों ने भाग लिया। स्वास्थ्य विभाग के डॉ. गुलरेज़ अहमद और डॉ. राशिद जमाल के सहयोग से संचालित इस शिविर में सभी आवश्यक टीके लगाए गए और फिटनेस जांच पूरी की गई।

rajeshswari

समिति के महासचिव अदनान खान ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक आजमी-ए-हज को मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र, टीकाकरण प्रमाण-पत्र और ट्रेनिंग सर्टिफिकेट प्राप्त करना अनिवार्य है। मास्टर हज ट्रेनर अदनान खान तथा स्टेट हज इंस्पेक्टर मोहम्मद आज़म शमीम ने ऑडियो-वीडियो प्रोजेक्टर के माध्यम से हज के रस्म-ओ-रिवाज, यात्रा दिशा-निर्देश, सऊदी अरब में रहन-सहन के नियम और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

कैंप में सभी यात्रियों को मेडिकल किट, पिट्ठू बैग और दुआ की किताबें वितरित की गईं, ताकि वे अपनी आध्यात्मिक और शारीरिक तैयारी पूर्ण रूप से कर सकें।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश हज कोऑर्डिनेटर अरमान अहमद, पूर्वांचल हज सेवा समिति के अध्यक्ष रईस अहमद, नायब सदर हाजी जुबैर, हाजी अब्दुल अहद, तारिक हसन बब्लू, अहमद अली पप्पू, डॉ. अमीन, तलत महमूद, अयाज़, राजू, कमालू, वैस अख्तर, अख्तर हुसैन, पप्पू मेडिकल, साबिर अरफात सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता हज यात्रियों की सेवा में लगे रहे।

पूर्वांचल हज सेवा समिति ने हज 2026 के लिए ऐसे कैंपों की श्रृंखला जारी रखने का संकल्प जताया है, जिससे वाराणसी एवं आसपास के क्षेत्रों के जायरीन नि:शुल्क और सुव्यवस्थित ढंग से सभी आवश्यक प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकें। यह प्रयास न केवल शारीरिक स्वास्थ्य सुनिश्चित करेगा, बल्कि यात्रियों को आध्यात्मिक रूप से भी मजबूत बनाएगा।

इसे भी पढ़े   धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा लाट भैरव का तिलकोत्सव, भक्त हुए भावविभोर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *