सेहुआ कंपोजिट विद्यालय में वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

सेहुआ कंपोजिट विद्यालय में वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

सोनभद्र (जनवार्ता)। चतरा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सेहुआ में वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बाल क्रीड़ा एवं शिक्षा चौपाल का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह रहे, जबकि ग्राम प्रधान शैलेश पांडे की गरिमामयी उपस्थिति रही।

rajeshswari

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुमन शर्मा के कुशल नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।

भूतपूर्व छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार रखे। एआरपी रामनारायण पांडेय व आनंद देव पांडेय सहित शिक्षक सत्येन्द्र नाथ त्रिपाठी, अशोक कुमार पांडेय, दुर्गा शंकर मिश्र, अभिषेक, जय श्री विश्वकर्मा, वंदना मिश्रा, पूजा, माधवी, बीनू पांडे, नागेंद्र प्रसाद पाठक व आशा देवी मौजूद रहे। संचालन नागेंद्र प्रसाद पाठक ने किया। अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी रही।

इसे भी पढ़े   पिपरी पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी के 1.90 लाख रुपये पीड़ित को वापस
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *