चंदौली में 32.300 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, टैक्सी से हो रही थी सप्लाई

चंदौली में 32.300 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, टैक्सी से हो रही थी सप्लाई

चंदौली (जनवार्ता)। थाना चंदौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक टैक्सी से 32.300 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर (आईपीएस) और क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम 19 फरवरी 2026 को लीलापुर रेलवे फाटक के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मझवार रेलवे स्टेशन के पास खड़ी एक काले रंग की टैक्सी संदिग्ध है, जिसमें अवैध सामग्री हो सकती है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने लीलापुर ओवरब्रिज पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। कुछ देर बाद संदिग्ध टैक्सी को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान टैक्सी की छत में बनाए गए गुप्त पार्टीशन से भूरे रंग के टेप में लिपटे कुल 22 पैकेट बरामद हुए। इनमें 10 छोटे और 12 बड़े पैकेट शामिल थे, जिनका कुल वजन 32.300 किलोग्राम गांजा निकला। बरामद टैक्सी का नंबर UP 50 CT 7347 है।
पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान शशि कुमार गुप्ता (27) पुत्र विनोद प्रसाद गुप्ता निवासी जादूपुर थाना जादूपुर जिला गोपालगंज, बिहार तथा शिवशंकर भगत (35) पुत्र शतन भगन निवासी जादूपुर थाना जादूपुर जिला गोपालगंज, बिहार के रूप में हुई है।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे गांजा रामपुर (उड़ीसा) से लाकर गोपालगंज (बिहार) के बजरी मोड़ पर बेचने जा रहे थे, जहां इसे खुले बाजार में बेचकर मुनाफा कमाने की योजना थी।
इस संबंध में थाना चंदौली में मु0अ0सं0 61/2025 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   हाथरस : सेना जवान को दिनदहाड़े मारी  गोली

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *