वाराणसी : कैंट थाना प्रभारी ने ‘नागिन’ डांस कर जीत लिया सबका दिल

वाराणसी : कैंट थाना प्रभारी ने ‘नागिन’ डांस कर जीत लिया सबका दिल

वाराणसी (जनवार्ता) । होली के दूसरे दिन शहर के विभिन्न थानों में ‘पुलिसवाली होली’ का आयोजन किया गया। इनमें से कैंट थाना का कार्यक्रम खासा चर्चित हो गया, जहां थाना प्रभारी शिवकांत मिश्र ने ‘नगीना’ गाने की धुन पर अपने सहकर्मियों के साथ ऐसा नृत्य किया कि देखने वाले हैरान रह गए।

rajeshswari

वीडियो में शिवकांत मिश्रा नागिन की तरह लहराते हुए डांस करते नजर आए, जिसे लोग ‘नागिन बन गए इंस्पेक्टर’ कहकर शेयर कर रहे हैं। उनके इस उत्साही अंदाज ने पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम कर दिया और होली के रंग में रंगने का शानदार उदाहरण पेश किया।

कैंट थाना वाराणसी के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण थानों में से एक है। शिवकांत मिश्र पहले भी अपनी बेहतरीन कार्यशैली के लिए चर्चित रहे हैं — गणतंत्र दिवस पर उन्हें राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया था। लेकिन आज का यह पल उनकी एक अलग छवि दिखाता है — एक जिम्मेदार अधिकारी जो त्योहारों में भी टीम के साथ खुशी बांटते हैं।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग लिख रहे हैं — “SHO साहब का स्वैग अलग लेवल का है!”, “वर्दी में भी इतना जोश!” और “पुलिस भी इंसान है, होली मनाती है!”

यह आयोजन न सिर्फ पुलिसकर्मियों के बीच टीम स्पिरिट बढ़ाने वाला रहा, बल्कि आम जनता को भी यह संदेश देता है कि हमारे जवान सिर्फ ड्यूटी पर नहीं, बल्कि त्योहारों में भी हमारे साथ हैं।

इसे भी पढ़े   स्वच्छता के संकल्प के साथ मनाया गया आजादी का जश्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *