शॉर्ट सर्किट से गुमटी में लगी आग, सिलेंडर ब्लास्ट से चार झुलसे; एक की हालत गंभीर

शॉर्ट सर्किट से गुमटी में लगी आग, सिलेंडर ब्लास्ट से चार झुलसे; एक की हालत गंभीर

सोनभद्र (जनवार्ता)!  चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटा के अम्माटोला में शनिवार देर रात चाय- पान की गुमटी में लगी आग ने बड़ा हादसा कर दिया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट से चार लोग झुलस गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर किया गया, जबकि तीन अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद सबको घर भेज दिया गया।

rajeshswari

मिली जानकारी के अनुसार अम्माटोला में स्थित एक चाय-पान की गुमटी में शनिवार कि देर रात करीब डेढ़ बजे बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे गुमटी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गुमटी को अपनी चपेट में ले लिया और वहां रखा गैस सिलेंडर भी आग की जद में आ गया। कुछ ही देर में तेज धमाके के साथ सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा- तफरी मच गई।

बताया जाता है कि रात करीब सात-आठ बजे दुकान बंद कर परिवार के लोग भोजन कर सो गए थे। देर रात परिवार के एक सदस्य की नींद खुली तो उसने दुकान में आग लगी देख शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान अचानक सिलेंडर फट गया और मलबा दूर तक जा गिरा, जिससे चार लोग झुलस गए।

हादसे में कमलापति केवट (40) पुत्र शिवशंकर, शुभम (12) पुत्र रामप्रसाद, शम्भावती (48) पत्नी रामप्रसाद तथा बसंत (42) पुत्र रामबली घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भिजवाया। चिकित्सकों ने कमलापति केवट की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया।

इसे भी पढ़े   सोनभद्र में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

आग और विस्फोट में गुमटी का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार के अनुसार यही दुकान उनकी आजीविका का एकमात्र सहारा थी। घटना की सूचना पर महादेव सेना ट्रस्ट के अध्यक्ष निर्भय चौधरी व समाजसेवी लवकेश प्रजापति ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना व्यक्त की।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *