बरेका : कर्मचारियों ने ली दुर्घटना-मुक्त कार्यस्थल की शपथ

बरेका : कर्मचारियों ने ली दुर्घटना-मुक्त कार्यस्थल की शपथ

वाराणसी (जनवार्ता)। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में 55वें राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह के अवसर पर मंगलवार को प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र में एक प्रभावी संरक्षा संगोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों में कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित-अनुशासित कार्य-संस्कृति को मजबूत करना था।

rajeshswari

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरेका के महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने दीप प्रज्वलित कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया। मुख्य संरक्षा अधिकारी राम जन्म चौबे ने राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह की पृष्ठभूमि और औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा संस्कृति के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कार्यस्थल पर छोटी-छोटी लापरवाहियों से होने वाली दुर्घटनाओं और उनके बचाव के उपायों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी को गहरे तक प्रभावित किया।

प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर  एस.के. श्रीवास्तव और प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री विवेकशील ने अपने संदेश में कहा कि किसी भी उत्पादन इकाई की सफलता का आधार सुरक्षित कार्य वातावरण ही होता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने का आह्वान किया।

महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा, 
“संरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि हमारी कार्य-संस्कृति का अभिन्न अंग होना चाहिए। जब हर कर्मचारी खुद और सहकर्मियों की सुरक्षा के प्रति सजग रहेगा, तभी दुर्घटना-मुक्त कार्यस्थल का सपना साकार हो सकता है।” 

उन्होंने यह भी जोर दिया कि बरेका जैसी उच्च तकनीकी इकाई में हर कार्य अत्यंत जिम्मेदारी और सावधानी से किया जाना चाहिए। छोटी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। साथ ही उन्होंने स्वच्छता और सुरक्षा को एक-दूसरे के पूरक बताते हुए कहा कि सुव्यवस्थित कार्यस्थल दुर्घटनाओं को कम करता है और उत्पादकता बढ़ाता है।

इसे भी पढ़े   सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

कार्यक्रम के समापन पर महाप्रबंधक ने सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को संरक्षा शपथ दिलाई और सुरक्षित कार्य वातावरण बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन संरक्षा अधिकारी  अनुप सिंह वत्स ने किया।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *