कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ की ‘चाय पर चर्चा’, भरा जोश

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ की ‘चाय पर चर्चा’, भरा जोश

वाराणसी  (जनवार्ता): उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दिल्ली दौरे से पहले वाराणसी के बाबतपुर में कार्यकर्ताओं के साथ अनौपचारिक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ‘चाय पर चर्चा’ के माध्यम से संगठन की गतिविधियों, क्षेत्रीय विकास और पार्टी की जनहितकारी योजनाओं पर विस्तार से बातचीत की।

rajeshswari

एयरपोर्ट जाने से ठीक पहले आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण ही संगठन की असली ताकत है। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को और मजबूत बनाएंगे।”

कार्यक्रम में भाजपा के कई प्रमुख पदाधिकारी और उत्साही कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें शैलेश पांडेय (प्रोटोकॉल प्रभारी एवं क्षेत्र उपाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा, काशी प्रांत), अरविन्द सिंह पटेल (जिला उपाध्यक्ष), सुजीत सिंह ‘टिका’, पवन सिंह, उज्ज्वल वर्मा, हिमांशु सिंह, सुनील पटेल, अजय पटेल और सर्वेश सिंह प्रमुख थे।

कार्यकर्ताओं ने मंत्री का जोशीले अंदाज में स्वागत किया और स्थानीय मुद्दों पर अपनी राय रखी। चर्चा के बाद स्वतंत्र देव सिंह दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

इसे भी पढ़े   उत्तराखंड UKSSSC पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी खालिद मलिक गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *