खरगोन : मां ने तीन मासूम बच्चों को कुएं में फेंका, खुद बच निकली

खरगोन : मां ने तीन मासूम बच्चों को कुएं में फेंका, खुद बच निकली

मध्य प्रदेश । खरगोन जिले में एक ऐसी घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है, जहां एक मां ने अपने तीन छोटे-छोटे बच्चों को खेत में बने कुएं में धकेल दिया। तीनों मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई, जबकि महिला किसी तरह बच निकली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक इस अमानवीय कदम के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

rajeshswari

घटना बुधवार सुबह सनावद थाना क्षेत्र के मलगांव और भोमवाड़ा के बीच स्थित एक खेत में हुई। महिला का नाम नानी बाई बताया जा रहा है। उसने सबसे पहले अपने दो वर्षीय पुत्र अर्जुन और चार वर्षीय पुत्र करण को कुएं में फेंका। इसके बाद वह अपने 15 दिन के नवजात शिशु को गोद में लेकर खुद भी कुएं में कूद गई।

पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा के अनुसार, नानी बाई तैरना जानती थी। उसने कुएं में मौजूद रस्सी और सीढ़ी का सहारा लेकर बाहर निकलने में कामयाबी हासिल कर ली। दुर्भाग्य से तीनों बच्चे पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई।

घटना के समय महिला का पति कालू मजदूरी के लिए खेत में गया हुआ था। वह खंडवा जिले के पिपलूद क्षेत्र से आए करीब 20 अन्य मजदूरों के साथ यहां गेहूं काटने का काम कर रहा था। मजदूर खेत के पास ही अस्थायी रूप से रह रहे थे।

कालू ने पुलिस को बताया कि उसका अपनी पत्नी से किसी तरह का कोई विवाद या बहस तक नहीं हुई थी। वह सुबह करीब 7 बजे काम पर चला गया था और कुछ देर बाद उसे इस भयानक घटना की सूचना मिली। वह इस कदम का कारण समझ नहीं पा रहा है।

इसे भी पढ़े   चौबेपुर : सड़क हादसे में पांच घायल

पुलिस ने सनावद थाने में मामला दर्ज कर लिया है। जांच टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है ताकि इस दर्दनाक घटना के पीछे का सही कारण सामने आ सके।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *