शराब के नशे में दामाद बना ससुर का कातिल

शराब के नशे में दामाद बना ससुर का कातिल

जमीन के पैसों के विवाद में गला दबाकर हत्या, पत्नी-बच्चों के सामने दी वारदात को अंजाम

वाराणसी (जनवार्ता)। बड़ागांव थाना क्षेत्र के गड़वा गांव में पारिवारिक कलह ने गुरुवार रात भयावह रूप ले लिया। जमीन की बिक्री के पैसों को लेकर हुए विवाद में दामाद ने अपने ही ससुर की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के समय उसकी पत्नी और तीन मासूम बच्चे भी मौके पर मौजूद थे, जो बीच-बचाव करते रहे लेकिन आरोपी नहीं माना।

rajeshswari


पुलिस के अनुसार आरोपी संजय कुमार पिछले करीब 13 वर्षों से अपने ससुराल में ही रह रहा था। गुरुवार रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा और जमीन की बिक्री से मिले पैसों को लेकर अपने ससुर किशोरी उर्फ झगड़ु से कहासुनी करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि संजय ने पहले ससुर के सीने पर प्रहार किया और फिर गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।
मृतक की बेटी नीतू के मुताबिक घटना के दौरान वह और उसके तीनों बच्चे लगातार बीच-बचाव करते रहे, लेकिन आरोपी ने किसी की नहीं सुनी।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

इसे भी पढ़े   जयपुर एयरपोर्ट: अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से कनेक्टिविटी मजबूत, मुंबई फ्लाइट पहले दिन ही रद्द
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *