वाराणसी में ग्रामीण खेल लीग की जोन स्तरीय प्रतियोगिता शुरू, 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ी शामिल
वाराणसी (जनवार्ता)। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग (यूपीआरएसएल) के तहत वाराणसी जोन स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। दो दिवसीय यह प्रतियोगिता 13 और 14 मार्च को डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल, लालपुर और विकास इंटर कॉलेज, परमानंदपुर में आयोजित की जा रही है।
प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के 12 संसदीय क्षेत्रों—वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मछलीशहर, आजमगढ़, लालगंज, घोसी, बलिया, मिर्जापुर, भदोही और रॉबर्ट्सगंज से चयनित खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य और विधान परिषद सदस्य व भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उपनिदेशक युवा कल्याण वाराणसी मंडल मनोज कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रीना यादव ने किया।
पहले दिन एथलेटिक्स, कुश्ती, भारोत्तोलन और कबड्डी प्रतियोगिताएं
पहले दिन डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल, लालपुर में एथलेटिक्स, भारोत्तोलन और कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जबकि कुश्ती मुकाबले विकास इंटर कॉलेज, परमानंदपुर में कराए गए। प्रतियोगिताएं सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के बीच सुबह 9 बजे से शुरू हुईं।
सब-जूनियर बालक वर्ग के प्रमुख परिणाम
एथलेटिक्स:
100 मीटर दौड़: मोहम्मद मारूक (गाजीपुर) प्रथम, प्रशांत कुमार (घोसी) द्वितीय, सत्यम पटेल (मछलीशहर) तृतीय।
800 मीटर दौड़: दीपांशु कुमार (गाजीपुर) प्रथम, किशन राजभर (घोसी) द्वितीय, शशिकांत (चंदौली) तृतीय।
लंबीकूद: सत्यानंद यादव (घोसी) प्रथम, आलोक चौहान (चंदौली) द्वितीय, आशीष यादव (बलिया) तृतीय।
ऊंचीकूद: अनुराग सिंह प्रथम, सत्यम सिंह (घोसी) द्वितीय, अ. निषाद (लालगंज) तृतीय।
शॉटपुट: आदर्श उपाध्याय (मिर्जापुर) प्रथम, अनिरुद्ध वर्मा (वाराणसी) द्वितीय, उदय प्रताप यादव (घोसी) तृतीय।
डिस्कस थ्रो: अनिकेत कुमार (मछलीशहर) प्रथम, अमन यादव (घोसी) द्वितीय, आर्यन यादव (गाजीपुर) तृतीय।
जेवलिन थ्रो: परमहंस बिंद (बलिया) प्रथम, सत्य प्रकाश (घोसी) द्वितीय, सत्यम (चंदौली) तृतीय।
कबड्डी: चंदौली की टीम विजेता और घोसी (मऊ) की टीम उपविजेता रही।
भारोत्तोलन:
49 किग्रा वर्ग में दिव्यांशु पांडे (चंदौली) प्रथम, राहुल (रॉबर्ट्सगंज) द्वितीय।
55 किग्रा में अंकित यादव (चंदौली) प्रथम, राजरतन (गाजीपुर) द्वितीय।
61 किग्रा में आदित्य यादव (चंदौली) प्रथम, अभिराज (भदोही) द्वितीय।
67 किग्रा में कुलदीप यादव (चंदौली) प्रथम, उत्कर्ष सिंह (लालगंज) द्वितीय।
कुश्ती:
45 किग्रा में शिवम राजभर (वाराणसी) प्रथम, रितिक यादव (गाजीपुर) द्वितीय।
48 किग्रा में रमन यादव प्रथम, गोल्डन (लालगंज) द्वितीय।
52 किग्रा में विजय (घोसी) प्रथम, आदित्य यादव (गाजीपुर) द्वितीय।
55 किग्रा में अर्जुन (वाराणसी) प्रथम, रोहन कुमार (चंदौली) द्वितीय।
सब-जूनियर बालिका वर्ग के प्रमुख परिणाम
एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ में सिमरन (गाजीपुर) प्रथम, आंचल (मिर्जापुर) द्वितीय और रिया वर्मा (लालगंज) तृतीय रहीं। 800 मीटर में ऐव (घोसी) प्रथम, प्रतिभा (चंदौली) द्वितीय और रु… पटेल (वाराणसी) तृतीय रहीं। ऊंचीकूद में आकांक्षा विश्वकर्मा (लालगंज) प्रथम, सुप्रिया पटेल (वाराणसी) द्वितीय और आस्था मौर्य (मिर्जापुर) तृतीय रहीं।
कबड्डी में मिर्जापुर की टीम विजेता और गाजीपुर की टीम उपविजेता रही।
जूनियर और सीनियर वर्ग में भी कड़ा मुकाबला
जूनियर और सीनियर वर्ग में भी एथलेटिक्स, कुश्ती, भारोत्तोलन और कबड्डी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जूनियर पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रेम कुमार राम (गाजीपुर) प्रथम रहे, जबकि सीनियर वर्ग में अनु कुमार वर्मा (मिर्जापुर) ने पहला स्थान हासिल किया।
आज होंगे फुटबॉल, वॉलीबॉल, जूडो और बैडमिंटन मुकाबले
आयोजन समिति के अनुसार 14 मार्च को लालपुर स्थित क्रीड़ा संकुल में फुटबॉल प्रतियोगिता, जबकि विकास इंटर कॉलेज परमानंदपुर में वॉलीबॉल, जूडो और बैडमिंटन के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिलेगा मौका
जोन स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। कबड्डी, कुश्ती और जूडो की प्रतियोगिताएं 18 से 20 मार्च तक मेरठ में, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन और फुटबॉल 22 से 24 मार्च तक झांसी में तथा एथलेटिक्स और बैडमिंटन 25 से 27 मार्च तक प्रयागराज में आयोजित होंगी।
इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी नितीश कुमार राय, विवेक सिंह, वरिंद्र कुमार, रागिनी सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह सहित विभाग के कई अधिकारी और पीआरडी जवान उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राज्य स्तर तक पहुंचने का अवसर मिल रहा


