अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, पेड़ से जा टकराई, टला बड़ा हादसा

अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, पेड़ से जा टकराई, टला बड़ा हादसा

चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय थाना क्षेत्र के चूमकूनि गांव के पास मोहाव-चौबेपुर मार्ग पर रविवार शाम को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बाइक सवार बुजुर्ग को टक्कर मारते हुए पेड़ से जा टकराई। यह हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगने के बाद स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए, हालांकि किसी तरह बड़ा हादसा होने से टल गया।

rajeshswari

घटना के अनुसार, बाइक सवार मोहम्मद मुफिर (52 वर्ष), निवासी आजमगढ़, चौबेपुर से मोहाव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो (मोहाव से चौबेपुर की ओर जा रही) ने चूमकूनि गांव के पास बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में चालक अपने परिवार के साथ घर की ओर लौट रहा था। घटना के तुरंत बाद स्कॉर्पियो चालक ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए अपना वाहन खड़ा किया और घायल बुजुर्ग को उठाने के लिए दौड़ा। आसपास के ग्रामीणों ने भी मदद के लिए हाथ बंटाया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने 112 नंबर पर पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया।

पुलिस, स्कॉर्पियो चालक और ग्रामीणों के सहयोग से घायल मोहम्मद मुफिर को तत्काल पंडित दीनदयाल उपाध्याय ट्रॉमा सेंटर भिजवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। स्कॉर्पियो चालक भी इलाज के दौरान घायल बुजुर्ग के साथ अस्पताल गया।

इस मामले में चौबेपुर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि घटना की जानकारी मिल गई है, लेकिन अब तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो चालक स्थानीय चौबेपुर थाना क्षेत्र का ही निवासी है।

इसे भी पढ़े   काशी नरेश की मौजूदगी में विश्व प्रसिद्ध रामनगर की रामलीला का शुभारंभ,230 वर्षों से हो रहा आयोजन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *