अलीगढ़ : पुराने प्रेमी संग होटल में रंगे हाथ पकड़ी गई पत्नी, पति ने पुलिस बुलाकर कराया खुलासा

अलीगढ़ : पुराने प्रेमी संग होटल में रंगे हाथ पकड़ी गई पत्नी, पति ने पुलिस बुलाकर कराया खुलासा

अलीगढ़ (जनवार्ता) । उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के क्वार्सी थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने इलाके में हंगामा मचा दिया। बुलंदशहर के गुलावठी निवासी आकाश कुमार ने अपनी पत्नी को रामघाट रोड स्थित एक निजी होटल के कमरा नंबर 302 में उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। पति ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला व उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

rajeshswari

मामले की जानकारी के अनुसार, आकाश कुमार अपनी बहन के घर अलीगढ़ आए हुए थे। इसी दौरान उन्हें अपनी पत्नी एक युवक के साथ दिखी। शक होने पर उन्होंने दोनों का पीछा किया। महिला अपने प्रेमी मृदुल उर्फ निखिल के साथ होटल पहुंची और कमरा बुक कर लिया। आकाश ने होटल के बाहर इंतजार किया और पुलिस बुलाकर कमरे का दरवाजा खुलवाया, जहां दोनों को रंगे हाथों पाया गया।

आकाश कुमार का आरोप है कि उनकी शादी करीब साढ़े तीन साल पहले लव मैरिज से हुई थी, लेकिन शादी के बाद भी पत्नी का पुराने परिचित मृदुल से संपर्क बना रहा। उन्होंने बताया कि पत्नी ने उनके खिलाफ दहेज का झूठा केस भी दर्ज कराया है, जिसमें अदालत में दावा किया गया कि शादी में सात लाख रुपये दहेज आए और 15 लाख खर्च हुए, जबकि यह लव मैरिज थी और कोई दहेज नहीं लिया गया।

क्वार्सी थाना पुलिस ने महिला, उसके प्रेमी और पति तीनों को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच जारी है और मामले की सच्चाई सामने आने वाली है।

इसे भी पढ़े   शिंदे के बेटे और बागी MLA के घर-दफ्तर पर शिवसैनिकों का हमला;16 विधायकों को नोटिस जारी

यह घटना एक बार फिर रिश्तों में विश्वासघात और पारिवारिक विवादों की गंभीरता को उजागर करती है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *