शिक्षक नेताओं और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में स्नेह होली मिलन समारोह आयोजित

शिक्षक नेताओं और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में स्नेह होली मिलन समारोह आयोजित

वाराणसी (जनवार्ता)। लंका स्थित श्रीनाथ जी उपवन वाटिका में संगच्छध्वम परिवार की ओर से स्नेह होली मिलन समारोह का आयोजन सोमवार को उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में लोकगायक मंगल यादव ने “पापनासिनी गंगा पर घाटों की शोभा न्यारी नगरी, अविनाशी नगरी” लोकगीत प्रस्तुत कर काशी की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया। उनके गीतों ने उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया और माहौल को होली के रंगों से सराबोर कर दिया।

rajeshswari

कार्यक्रम के दौरान शिक्षक नेता रामानंद दीक्षित ने भी अपनी कविता प्रस्तुत की, जिसे श्रोताओं ने जोरदार तालियों और उदघोष के साथ सराहा। इस दौरान समारोह के संयोजक डॉ. हरेंद्र राय ने कहा कि काशी की सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत रखने के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने उपस्थित सभी नागरिकों, शिक्षक नेताओं, अध्यापकों और समाजसेवियों को होली की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने बताया कि चैती और फगुआ की सुरीली बयार के बीच ठंडाई और गुड़ की जलेबी का स्वाद समारोह की आनंदमयता को और भी बढ़ाता रहा।
इस अवसर पर महापौर अशोक तिवारी, प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय के प्रभारी शिवशरण पाठक, पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुधीर मिश्रा, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजीव पाण्डेय, चिकित्सक डॉ. अशोक राय, पंकज सिंह ‘डबलू’, रंगनाथ राय, देव कृष्ण, डॉ. अनुपम राय और हरदत्त शुक्ला सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   जानिए, कब खुलेंगे स्कूल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *