जंसा : मौसेरे भाई ने  युवती को दो माह तक उड़ीसा में रखा रखैल बनाकर

जंसा : मौसेरे भाई ने  युवती को दो माह तक उड़ीसा में रखा रखैल बनाकर

शादी का दिखाया झूठा सपना 

वाराणसी (जनवार्ता)। जंसा थाना क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती का पूरा जीवन उसके मौसेरे भाई ने ही तबाह कर दिया। भदोही का यह युवक पिछले चार साल से व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर उसे रोज प्यार भरे मैसेज भेजकर अपनी जाल में फंसा रहा था। धीरे-धीरे युवती उसके झूठे प्यार में पड़ गई। और फिर 26 दिसंबर 2025 को युवक युवती को उड़ीसा भगा ले गया।

rajeshswari

वहां एक साधारण किराए के कमरे में उसे अपनी पत्नी का दर्जा देकर रखा। हर रोज शादी का वादा करके, हर रात उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। पूरे दो महीने तक दिन और रात – युवती को इसी झूठे विश्वास में रखा कि शादी हो जाएगी। लेकिन जैसे ही उसका मन भर गया, उसने सबसे गंदी साजिश रची।

युवती को गांव वापस लाया और ग्राम प्रधान व थाने के कुछ लोगों की मदद से उसके हाथ जबरदस्ती पकड़वाकर एक समझौता-पत्र पर दस्तखत करवा दिए। फिर उसे उसके भाई के साथ घर भेज दिया। अब पूरा मोहल्ला, पूरा परिवार और सारे रिश्तेदार जान चुके हैं कि वह दो महीने तक उसके साथ पत्नी की तरह रही।

युवती अब पूरी तरह टूट चुकी है। वह फूट-फूटकर रो रही है और कह रही है वो“मैंने उसके साथ पत्नी बनकर सब कुछ सह लिया था। अब कौन मुझसे दूसरी शादी के लिए तैयार होगा? या तो यह शादी कर ले, वरना इसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो!”

युवती ने जंसा थाने पहुंचकर मौसेरे भाई के खिलाफ लिखित तहरीर दे दी। उसने साफ-साफ आरोप लगाए हैं । शादी का झांसा देकर भगाया, दो महीने तक जबरन रखा, बार-बार शारीरिक शोषण किया और आखिर में जबरन समझौता कराकर छोड़ दिया। 

इसे भी पढ़े   अधीक्षण अभियंता कार्यालय के समक्ष जूनियर इंजीनियर संगठन ने जताया विरोध

पूरा समाज इस घटना से सदमे में है। लोग हैरान हैं कि रिश्तेदारी के नाम पर कोई इतना नीचे कैसे गिर सकता है।

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि युवती की तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर दोषी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी ।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *