बारावफात के जुलूस में गूंजा नात-ए-पाक
नई सड़क से बेनियाबाग तक मुस्तैद रही चेतगंज पुलिस
वाराणसी। बारावफात के मुबारक मौके पर बुधवार को नई सड़क से बेनियाबाग तक जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान नात-ए-पाक और या मुहम्मदी की सदाओं से पूरा इलाका गूंजता रहा। अकीदतमंदों ने पूरे एहतराम और आपसी भाईचारे के साथ जुलूस में शिरकत की।


जुलूस को लेकर चेतगंज पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ल ने पुलिस बल के साथ नई सड़क से बेनियाबाग तक जुलूस के मार्ग का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। पुलिसकर्मी भीड़ के बीच लगातार गश्त करते रहे तथा यातायात व्यवस्था के साथ ही अमन-ओ-अमान बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया।
पुलिस की मुस्तैदी के चलते जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनी रही। चेतगंज पुलिस ने आम लोगों से अपील की कि जुलूस के दौरान प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि अथवा आपत्तिजनक स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
बारावफात के अवसर पर नई सड़क से बेनियाबाग तक निकाला गया जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए चेतगंज पुलिस पूरे समय सक्रिय रही।

