जंसा : मौसेरी बहन के साथ 2 महीने तक उड़ीसा में किया मुंह काला, मुकदमा दर्ज

जंसा : मौसेरी बहन के साथ 2 महीने तक उड़ीसा में किया मुंह काला, मुकदमा दर्ज

वाराणसी (जनवार्ता)। जंसा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने अपने रिश्तेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी ने प्रेम संबंध के बहाने उसे बहला-फुसलाकर 26 दिसंबर को उड़ीसा ले जाकर किराए के कमरे में रखा, खुद को पति बताकर शादी का लालच दिया और दो महीने तक लगातार उसके साथ शारीरिक शोषण किया। जब उसकी इच्छा पूरी हो गई तो वह साजिश के तहत युवती को वापस वाराणसी लाया और परिजनों की मदद से डरा-धमकाकर उसके भाई को बुलवाकर जबरदस्ती उसके साथ भेज दिया।

rajeshswari

पीड़िता ने घर पहुंचकर परिवार को पूरी घटना बताई और जंसा थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी जयकुमार राजभर के खिलाफ बलात्कार, बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाने, आपराधिक धमकी और अन्य बीएनएस धाराओं में मु.अ.स. 0051 दर्ज किया। आरोपी भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भाला गांव का निवासी है और पीड़िता के साथ पिछले पांच साल से उसका प्रेम संबंध चल रहा था। उड़ीसा में उसे ‘पत्नी’ बताकर रखा गया और शोषण जारी रहा।

मुकदमा दर्ज होने की सूचना पाकर आरोपी शुक्रवार सुबह पीड़िता के घर पहुंचा और बेहद खतरनाक धमकियां दीं। उसने कहा, “अगर मेरे खिलाफ मुकदमा लिखवाया तो अंतरंग तस्वीरें वायरल कर दूंगा, तुम्हें पूरी तरह बदनाम कर दूंगा और तेजाब डालकर चेहरा जला दूंगा तथा हत्या कर दूंगा।” इस धमकी के बाद पुलिस ने तुरंत अतिरिक्त गंभीर धाराएं लगाईं और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

इसे भी पढ़े   यूपी में दूसरे चरण की वोटिंग 26 को,इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल…शराब की दुकानों को लेकर यह निर्देश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *