सोनभद्र : 22 लाख रुपये की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र : 22 लाख रुपये की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

रॉबर्ट्सगंज (जनवार्ता) : मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान में सोनभद्र पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 101.76 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है।

rajeshswari

पुलिस सूत्रों के अनुसार, टीम रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बभनौली चौराहे के पास गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह पुलिस को देखते ही भागने लगा। पुलिस टीम ने तुरंत पीछा किया और हिन्दुआरी पुल के पास देर रात  आरोपी को दबोच लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 101.76 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मीरजापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के रैपुरिया गांव निवासी सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सूरज सिंह (28 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हेरोइन खरीदकर बेचने के उद्देश्य से ले जा रहा था।

इस मामले में रॉबर्ट्सगंज थाने में आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (नंबर UP63AQ8477) को भी धारा 207 एमवी एक्ट के तहत जब्त कर लिया गया है।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में एसओजी/सर्विलांस प्रभारी राजेश जी चौबे, रॉबर्ट्सगंज थाने के उपनिरीक्षक अनिल विश्वकर्मा, महेन्द्र यादव तथा अन्य जवान शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   बैंक मैनेजर का कत्ल पत्नी का ये थे प्लान...
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *