कांग्रेसियों के पुतला दहन का कार्यक्रम फेल

कांग्रेसियों के पुतला दहन का कार्यक्रम फेल

महानगर अध्यक्ष ने लगाया ‘हाउस अरेस्ट’ का आरोप

वाराणसी (जनवार्ता)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी (खरगे को ‘पागल’ कहने का विवाद) को लेकर देशभर में कांग्रेस का विरोध तेज है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर वाराणसी में शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ता असम सीएम का पुतला दहन करने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पुलिस प्रशासन की सख्ती के कारण कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही फेल हो गया।

rajeshswari

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर आयोजित इस विरोध कार्यक्रम से पहले पुलिस ने सक्रियता दिखाई और कई कांग्रेस नेताओं व पदाधिकारियों को उनके घरों में ही रोक लिया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया है। उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अपमान के विरोध में यह कार्यक्रम था, लेकिन प्रशासन ने पहले ही हमारे घरों के बाहर पहरा बैठा दिया।”

स्थानीय कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण था, फिर भी पुलिस ने पूर्वानुमान में कार्रवाई कर विरोध को कुचल दिया। पुलिस पक्ष से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यह घटना कांग्रेस के असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के बयान के खिलाफ देशव्यापी विरोध का हिस्सा है, जिसमें कई राज्यों में पुतला दहन हुए हैं, लेकिन वाराणसी में प्रशासनिक सख्ती ने इसे रोक दिया।

इसे भी पढ़े   गैस रिसाव से लगी आग,महिला समेत तीन झुलसे
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *