सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, बोलेरो वाहन जब्त

सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, बोलेरो वाहन जब्त

सोनभद्र (जनवार्ता)!  रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 50 किलो अवैध गांजा और एक बोलेरो वाहन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद माल की कुल कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई जा रही है।

rajeshswari

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की। रविवार रात पुलिस टीम पंचमुखी मंदिर के पास मुख्य सड़क, ग्राम सहिजन खुर्द में चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध बोलेरो वाहन को घेरकर रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में छिपाकर रखा गया 50 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजकुमार (50 वर्ष), शिवम यादव (19 वर्ष) और अभिषेक सोनकर (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मिर्ज़ापुर जिले के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर मिर्ज़ापुर और आसपास के इलाकों में सप्लाई करते थे और पुलिस से बचने के लिए फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल करते थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजा, बोलेरो वाहन, तीन मोबाइल फोन और 750 रुपये नकद भी बरामद किए। इस सफल अभियान में एसओजी और रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस की टीम शामिल रही।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   रॉबर्ट्सगंज में अंबेडकर भूमि अतिक्रमण के खिलाफ आवाज उठाने पर सीपीआईएम नेता पर पुलिस की कार्रवाई, एसडीएम से मिलकर नोटिस वापसी की मांग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *