आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध मानव तस्करी का मामला

आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध मानव तस्करी का मामला

तीन युवक हिरासत में; दो युवतियां सकुशल बरामद

आजमगढ (जनवार्ता)
आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवतियों को दिल्ली ले जाए जाने की आशंका पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लिया। दोनों युवतियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।

rajeshswari


जानकारी के अनुसार, कैफियात एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे तीन युवक और दो युवतियां रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए। इस दौरान कुछ लोगों ने मानव तस्करी और पहचान छिपाकर युवतियों को ले जाने की आशंका जताते हुए इसकी सूचना तत्काल जीआरपी, आरपीएफ और सिधारी थाना पुलिस को दी।


सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक पूछताछ के बाद दोनों युवतियों को सुरक्षित उनके परिजनों को सौंप दिया गया, जबकि तीनों युवक अभी पुलिस हिरासत में हैं।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया दोनों युवतियां बालिग प्रतीत हो रही हैं, हालांकि उनकी उम्र और यात्रा के उद्देश्य की पुष्टि की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवकों का वास्तविक उद्देश्य क्या था और कहीं इसके पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है।


पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ युवक कथित रूप से अपनी पहचान छिपाकर धोखाधड़ी के जरिए युवतियों को कहीं ले जाने की फिराक में हैं। इसी सूचना के आधार पर घेराबंदी कर तीनों युवकों को पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   योगी से मिले सपा के किले आजमगढ़ को जीतने वाले निरहुआ,भेंट किया खास उपहार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *