चंदौली में रोडवेज बस डिपो निर्माण का रास्ता साफ, कैबिनेट ने दी भूमि हस्तांतरण की मंजूरी

चंदौली में रोडवेज बस डिपो निर्माण का रास्ता साफ, कैबिनेट ने दी भूमि हस्तांतरण की मंजूरी

चंदौली  (जनवार्ता)। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने क्षेत्रवासियों को बड़ी खुशखबरी दी है। चंदौली में अंतरराज्यीय रोडवेज बस डिपो तथा बस स्टैंड निर्माण के लिए परिवहन विभाग को भूमि हस्तांतरण की मंजूरी कैबिनेट द्वारा मिल गई है। यह क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम बताया जा रहा है।

rajeshswari

विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि जनपद चंदौली के निर्माण के समय से ही यहां की देवतुल्य जनता को दूसरे जिले या प्रदेश जाने के लिए उचित बस सुविधा उपलब्ध नहीं थी। विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादे के अनुसार उन्होंने इस जनहित के मुद्दे को प्राथमिकता दी और निरंतर प्रयास किए। उनके संवेदनशील प्रयासों का परिणाम है कि आज चंदौली को नए बस डिपो का सौगात मिल गया है।

विधायक जायसवाल ने बताया कि इस बस डिपो की अनुमानित लागत लगभग 35 करोड़ रुपये है। उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का हृदय से आभार व्यक्त किया।

रमेश जायसवाल ने कहा, “यह बस स्टैंड निर्माण क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा, साथ ही रोजगार, व्यापार और आवागमन की सुविधाओं को नई दिशा प्रदान करेगा।” उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे उनके ऊपर विश्वास बनाए रखें। उन्होंने वादा किया कि जनता की हर मांग को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान करते रहेंगे और जवाबदेही के साथ कार्य करेंगे।

इसे भी पढ़े   महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *