गौ तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक अभियुक्त गिरफ्तार, दो गोवंश बरामद

गौ तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक अभियुक्त गिरफ्तार, दो गोवंश बरामद

सोनभद्र (जनवार्ता)! गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस ने शनिवार देर रात एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर दो गोवंश सकुशल बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।

rajeshswari

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण में जनपद में गौ तस्करी और वांछित अपराधियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस को अहम सफलता मिली।

शनिवार रात करीब 1:00 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम बरकोनिया स्थित पुराने पंचायत भवन के पास पुलिया के निकट छापेमारी की। इस दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा मौके से दो गोवंश बरामद किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजय ठाकुर पुत्र गोरख ठाकुर, निवासी हुसरु थाना खरौंधी, जनपद गढ़वा (झारखंड), हाल पता ग्राम दिनारी थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना रामपुर बरकोनिया में मु0अ0सं0 41/26 के तहत धारा 3/5A/5B/8 उत्तर प्रदेश गौ हत्या निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामनिवास यादव तथा कांस्टेबल दीपक मिश्र शामिल रहे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।

इसे भी पढ़े   घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये महंगा, सपा कार्यकर्ताओं ने पन्नूगंज रोड पर किया जोरदार प्रदर्शन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *