सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपत्ति व डेढ़ वर्षीय बच्चा घायल

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपत्ति व डेढ़ वर्षीय बच्चा घायल

वाराणसी( जनवार्ता): वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर फूलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा सुरही स्थित लाइनेक्स हॉस्पिटल के ठीक सामने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। 

rajeshswari

कार और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक दंपत्ति अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे सहित घायल हो गए। घायलों की पहचान शुभम कुमार (30) पुत्र गिरीश, उनकी पत्नी अंतिमा (27) और उनके डेढ़ साल के बच्चे के रूप में हुई है। तीनों निवासी गजापुर, बड़ागांव हैं। 

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लाइनेक्स हॉस्पिटल के चिकित्सा कर्मचारियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया, प्राथमिक उपचार दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, तीनों को हल्की चोटें आई हैं। कार में सवार लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। 

घटना की सूचना मिलते ही केसरिया भारत के प्रदेश अध्यक्ष गौरीश सिंह, सुरही के ग्राम प्रधान रविंद्र नाथ यादव, बीडीओ पिंडरा और बीडीओ जलालपुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और इलाज में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। 

स्थानीय लोगों ने हादसे को लेकर राजमार्ग पर वाहनों की रफ्तार पर सवाल उठाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *