स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह ने काशी में किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन
वाराणसी के Kashi Vishwanath Temple में विधि-विधान से पूजा, प्रशंसकों की उमड़ी भारी भीड़
वाराणसी (जनवार्ता)। भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे बल्लेबाज Rinku Singh मंगलवार को धर्मानगर, वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध Kashi Vishwanath Temple में बाबा काशी विश्वनाथ के विधि-विधान से दर्शन-पूजन किए। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार और देश की खुशहाली, सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की।


रिंकू सिंह के आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। परिसर और आसपास पुलिस बल तैनात रहा, जिससे दर्शन-पूजन की व्यवस्था शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
जैसे ही रिंकू सिंह मंदिर पहुंचे, उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। फैंस में उनके साथ फोटो खिंचवाने और एक झलक पाने की खास उत्सुकता देखने को मिली।
दर्शन-पूजन के बाद Rinku Singh ने हाथ हिलाकर और अभिवादन स्वीकार करते हुए सभी का धन्यवाद जताया। इसके बाद वह अपने होटल के लिए रवाना हो गए।

