मिर्जापुर : ब्रेक फेल ट्रक की टक्कर से बोलेरो में लगी आग, 6 की मौत

मिर्जापुर : ब्रेक फेल ट्रक की टक्कर से बोलेरो में लगी आग, 6 की मौत

“मिर्जापुर (जनवार्ता) ।  मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार रात हादसे में बोलेरो सवार कम से कम 6 लोगों की जलकर मौत हो गई। घटना ड्रमडगंज थाना क्षेत्र के बड़का मोड़ के पास की बताई जा रही है।

rajeshswari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू ट्रक ने पहले अन्य वाहनों को टक्कर मारी और फिर बोलेरो को पीछे से जोरदार टक्कर दे दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो आगे चल रहे गिट्टी लदे ट्रक से जा भिड़ी और तुरंत आग की चपेट में आ गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन आग की तेज लपटों के कारण अंदर फंसे लोगों को बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार सभी लोग वाहन के अंदर ही फंस गए थे और बाहर नहीं निकल सके, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उनकी शिनाख्त शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े   राजातालाब : मांझी समाज ने तहसील पर प्रदर्शन कर दी 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं' की चेतावनी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *