मऊ में ‘पीआरओ’ बनकर कब्जा जमाए दरोगा पर कार्रवाई, झड़प में घायल

मऊ में ‘पीआरओ’ बनकर कब्जा जमाए दरोगा पर कार्रवाई, झड़प में घायल

मऊ, (जनवार्ता)
जनपद में एक दरोगा द्वारा खुद को प्रयागराज के एडिशनल पुलिस आयुक्त का पीआरओ बताकर मकान और दुकान पर कब्जा जमाने का मामला सामने आया है। शनिवार को मकान खाली कराने पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस के साथ हुई झड़प में उपनिरीक्षक और उसका एक साथी घायल हो गए।

rajeshswari


जानकारी के अनुसार, संबंधित दरोगा लंबे समय से उक्त मकान व दुकान पर कब्जा जमाए हुए था। आरोप है कि न तो वह किराया दे रहा था और न ही संपत्ति खाली कर रहा था। जब स्थानीय लोग और मकान मालिक पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और कब्जा हटाने की कोशिश की गई, तो दरोगा ने विरोध किया और खुद को प्रभावशाली अधिकारी का पीआरओ बताकर दबाव बनाने का प्रयास किया।


स्थिति उस समय बिगड़ गई जब दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हाथापाई में बदल गई। इस दौरान दरोगा और उसके साथी को चोटें आईं। मौके पर मौजूद पुलिस ने हालात को काबू में लिया।
पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है और संबंधित दरोगा की तैनाती व पहचान की पुष्टि के लिए प्रयागराज पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वह सिविल ड्रेस में वहां क्या कर रहा था।
स्थानीय पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर

अभी तक खबर की पुष्टि नहीं हो सकी और खबर सोशल मीडिया एवं वाट्सएप ग्रुपों पर तेजी से वायरल हो रही है।

इसे भी पढ़े   Police Recruitment 2023: यहां कॉन्स्टेबल, SI समेत कई पदों पर निकली 5000 से ज्यादा वैकेंसी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *