पति ने पत्नी और सास की गला रेतकर हत्या, ससुर गंभीर

पति ने पत्नी और सास की गला रेतकर हत्या, ससुर गंभीर

छत के रास्ते आधी रात घर में घुसा आरोपी; तीन साल के बेटे को भी फेंका, घायल

बलिया (जनवार्ता):
जनपद के नगरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी और सास की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के दौरान उसने अपने तीन वर्षीय बेटे को भी चारपाई से उठाकर फेंक दिया, जिससे वह घायल हो गया। बीच-बचाव करने आए ससुर पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

rajeshswari


पुलिस के अनुसार, आरोपी अमित गुप्ता वारदात की रात अपने ससुराल पहुंचा था। उसने घर से कुछ दूरी पर बाइक खड़ी की और छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुआ। इसके बाद उसने सो रही पत्नी प्रीति (23) और उसकी मां पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने करीब चार वर्ष पूर्व प्रीति से प्रेम विवाह किया था। शुरुआत में युवती के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे, लेकिन बाद में उन्होंने विवाह को स्वीकार कर लिया था। शादी के बाद से ही आरोपी द्वारा कार की मांग को लेकर विवाद चलता रहा और मांग पूरी न होने पर वह पत्नी के साथ मारपीट करता था।


बताया जा रहा है कि करीब दस दिन पहले भी आरोपी ने पत्नी पर चाकू से हमला किया था, जिसके बाद वह अपने बेटे के साथ मायके आ गई थी। आरोपी लगातार उसे वापस बुलाने का दबाव बना रहा था, लेकिन उसके इनकार से नाराज होकर उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

इसे भी पढ़े   वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन पर ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, मौके पर ही मौत


पुलिस के मुताबिक, आरोपी पेशे से जेसीबी चालक है और तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। युवती के परिजनों ने पहले उसकी शादी तय की थी, लेकिन युवक की शराब की लत का पता चलने पर रिश्ता तोड़ दिया गया था। इसके बावजूद दोनों संपर्क में रहे और बाद में घर से भागकर मंदिर में विवाह कर लिया।


घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वारदात बेहद क्रूर है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *