फूलपुर के घमहापुर में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

फूलपुर के घमहापुर में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

वाराणसी  (जनवार्ता)। फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव में बीती रात हुए विवाद के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। घटना में मनीष सिंह की पिटाई के बाद मौत हो जाने से पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, बीती रात किसी बात को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें मनीष सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।

मृतक का पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है और कुछ ही देर में शव गांव पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए एहतियातन गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर डीसीपी नीतू कादयान और एडीसीपी गोमती सहित कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी के जवान मौजूद हैं।

स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है। पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं, घटना के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इसे भी पढ़े   आजमगढ़ : मुठभेड़ में शातिर ठग  गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *