देह व्यापार से जुड़े मामले में फरार  25 हजार का इनामिया गिरफ्तार

देह व्यापार से जुड़े मामले में फरार  25 हजार का इनामिया गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता) । थाना भेलूपुर और थाना चौक पुलिस की संयुक्त टीम ने अनैतिक देह व्यापार से जुड़े मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को ग्रेटर नोएडा से हिरासत में लेकर वाराणसी लाया गया।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अविनाश सिंह उर्फ अनीस (20 वर्ष) पुत्र अरविंद कुमार सिंह, निवासी करमैनी बाजी, थाना कुचायकोट, जिला गोपालगंज (बिहार) के रूप में हुई है। वह थाना भेलूपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 74/2026 में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4, 5, 6 एवं 7 के तहत वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

संयुक्त पुलिस टीम ने आरोपी को बुधवार को ग्रेटर नोएडा के अल्फा-2 क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के अपराधियों की गिरफ्तारी एवं फरार अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन और संबंधित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में की गई।

इसे भी पढ़े   रोहनिया स्थित आर .एस.शिव मूर्ति पब्लिक स्कूल में सरस्वती पूजा व सुंदरकांड का भव्य आयोजन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *