काशी में पीएम मोदी का ‘मिशन 2026’, महिलाओं को आरक्षण का भरोसा

काशी में पीएम मोदी का ‘मिशन 2026’, महिलाओं को आरक्षण का भरोसा

‘अब कोई नहीं रोक पाएगा महिला आरक्षण’—25 हजार से अधिक महिलाओं के सम्मेलन में विपक्ष पर साधा निशाना

वाराणसी, (जनवार्ता)
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ‘मिशन 2026’ के तहत महिलाओं को साधने की कोशिश तेज कर दी है। मंगलवार को बीएलडब्ल्यू ग्राउंड में आयोजित ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए उन्होंने महिला आरक्षण को लेकर बड़ा भरोसा दिलाया और कहा कि अब इसे कोई नहीं रोक पाएगा।
सम्मेलन में जुटी करीब 25 हजार महिलाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने भोजपुरी अंदाज में भाषण की शुरुआत की और ‘काशी की माई-बहिन’ को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए उनकी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
प्रधानमंत्री ने इस दौरान कांग्रेस, टीएमसी और सपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इन “परिवारवादी पार्टियों” ने वर्षों तक महिला आरक्षण के रास्ते में बाधाएं खड़ी कीं। उन्होंने कहा कि अब महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से विपक्ष घबराया हुआ है।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के कामकाज का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने के लिए कई योजनाएं चलाई गईं। उन्होंने बताया कि देश में करोड़ों शौचालयों का निर्माण, बड़ी संख्या में जनधन खाते खोलना और घर-घर बिजली-पानी पहुंचाना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रहे हैं।
इस मौके पर प्रधानमंत्री ने वाराणसी को 6,350 करोड़ रुपये की 163 विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी। इनमें सिग्नेचर ब्रिज और कबीरचौरा अस्पताल का सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक प्रमुख हैं। साथ ही वाराणसी–पुणे और अयोध्या–मुंबई के बीच दो नई अमृत भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई गई।
प्रधानमंत्री का यह दौरा यहीं समाप्त नहीं होगा। बुधवार को वह हरदोई में 594 किलोमीटर लंबे Ganga Expressway का उद्घाटन करेंगे, जिसे राज्य की कनेक्टिविटी के लिहाज से एक अहम परियोजना माना जा रहा

rajeshswari
इसे भी पढ़े   पीएम आवास-ग्रामीण में छूटे लाभार्थियों को मिला एक और मौका, मंगलवार तक करें आवेदन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *