संदिग्ध परिस्थितियों में गंगा में मिला, युवक का शव, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका

संदिग्ध परिस्थितियों में गंगा में मिला, युवक का शव, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका

वाराणसी (जनवार्ता) :  चितईपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव गंगा नदी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी निखिल (उम्र लगभग 22 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए साजिश की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, निखिल दो दिन पहले अपने मोबाइल पर एक स्टेटस लगाकर घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने बताया कि स्टेटस में उसने अपनी तबीयत खराब होने और गंगा जाने का जिक्र किया था। जब देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

अगले दिन सुबह निखिल का शव लंका थाना क्षेत्र के नगवां स्थित गंगा घाट के पास मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के परिजनों का कहना है कि निखिल मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ था और उसकी किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। ऐसे में अचानक इस तरह की घटना पर उन्हें संदेह है। परिजनों ने आरोप लगाया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि किसी साजिश का परिणाम हो सकता है।

स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में LIC के अफसर से धोखाधड़ी,पंद्रह लाख रुपए की हड़प
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *