5 दिनों में पास हुआ 14 मंजिला ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट, VDA ने दी बड़ी मंजूरी

5 दिनों में पास हुआ 14 मंजिला ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट, VDA ने दी बड़ी मंजूरी

कोईराजपुर में 238 फ्लैट्स का अफोर्डेबल प्रोजेक्ट, 1.5 करोड़ से अधिक शुल्क जमा

वाराणसी,  (जनवार्ता):
वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) ने भवन मानचित्र स्वीकृति प्रक्रिया में तेजी दिखाते हुए महज 5 कार्य दिवसों में एक बड़े अफोर्डेबल ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। यह प्रोजेक्ट युवान इन्फ्राटेक एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत किया गया था, जिसके निदेशक जितेन्द्र सिंह हैं।
यह आवासीय परियोजना पिण्डरा तहसील के कोईराजपुर क्षेत्र में स्थित है, जिसमें स्टिल्ट + 14 मंजिला भवन का निर्माण प्रस्तावित है। कुल 6779.23 वर्गमीटर भूखंड पर विकसित होने वाले इस प्रोजेक्ट में 35,582.60 वर्गमीटर निर्माण क्षेत्र शामिल होगा।
प्रोजेक्ट के तहत 238 फ्लैट्स और एक कम्यूनिटी हॉल का निर्माण किया जाएगा। साथ ही 248 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था और करीब 15 प्रतिशत क्षेत्र हरित क्षेत्र/पार्क के रूप में आरक्षित किया गया है। इस योजना का एफएआर 3.46 निर्धारित किया गया है।
मानचित्र स्वीकृति के लिए डेवलपर द्वारा प्राधिकरण में 1.50 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जमा कराई गई है।
VDA अधिकारियों के अनुसार, प्राधिकरण पारदर्शी और त्वरित सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि वे केवल स्वीकृत लेआउट वाले प्लॉट ही खरीदें और बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण कार्य न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   जिला न्यायालय परिसर में चला सघन चेकिंग अभियान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *