बुलंदशहर : बर्थडे ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर

बुलंदशहर : बर्थडे ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर

बुलंदशहर  (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में अपनी जन्मदिन पार्टी में तीन युवकों की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी जीतू सैनी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। घटना मात्र 120 घंटे पुरानी थी, जब जीतू सैनी ने केक लगाने के छोटे से विवाद में भड़ककर पिस्टल से फायरिंग कर दी थी।

rajeshswari

25 अप्रैल की रात खुर्जा के सुभाष रोड स्थित एक जिम में जीतू सैनी अपना जन्मदिन मना रहा था। पार्टी के दौरान अमरदीप सैनी ने उसके मुंह पर केक लगा दिया। इस बात से नाराज जीतू सैनी ने कुछ देर बाद दोस्तों के साथ मिलकर गोलीबारी शुरू कर दी। इस फायरिंग में भाजपा नेता संजय सैनी के परिवार के तीन सदस्य आकाश सैनी, मनीष सैनी और अमरदीप सैनी मौके पर ही मारे गए।

पुलिस ने इस मामले में जीतू सैनी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गुरुवार तड़के सिकंदरपुर रोड पर पुलिस टीम से हुई मुठभेड़ में जीतू सैनी ढेर हो गया। एनकाउंटर में एसओजी प्रभारी असलम और एक अन्य सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गए।

इससे पहले पुलिस ने ट्रिपल मर्डर केस में शामिल दो अन्य आरोपियों रिंकू सैनी और भारत सैनी को मुंडाखेड़ा नहर के पास गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे थे और पुलिस पर गोली चलाने लगे थे। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों के पैरों में गोली मारकर उन्हें काबू किया। दोनों घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रिपल मर्डर की इस घटना के बाद लापरवाही के आरोप में एक थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।

इसे भी पढ़े   घने कोहरे ने विमान सेवाओं को किया प्रभावित

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जीतू सैनी बेहद खतरनाक आरोपी था। एनकाउंटर के बाद आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *