मूर्ति स्थापना से पूर्व निकाली गई भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा उत्साह

मूर्ति स्थापना से पूर्व निकाली गई भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा उत्साह

वाराणसी (जनवार्ता)। शिवपुर क्षेत्र स्थित पांचों पाण्डवा के समीप अति प्राचीन दुर्गा माता मंदिर के पुनर्निर्माण के उपरांत गुरुवार को काली माता, दुर्गा माता एवं लक्ष्मी माता की नवीन प्रतिमाओं की विधि-विधानपूर्वक प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

rajeshswari


मूर्ति स्थापना से पूर्व मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं। श्रद्धालु भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ पूरे उत्साह से आगे बढ़ते रहे। शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर पांचों पाण्डवा, रेलवे क्रासिंग तथा पंचकोशी मार्ग से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची।


यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों की धुन पर झूमते नजर आए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने माता के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और प्रसाद वितरण भी किया गया।
शोभायात्रा के मंदिर पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधानपूर्वक प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने माता का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में शामिल काशी योगिनी चंद्रकला माताजी ने कहा कि मानव और मानवीय मूल्यों की रक्षा विश्व शांति के आधार पर ही संभव है। शांति ईश्वर की अमूल्य निधि है, जिसे बनाए रखना प्रत्येक व्यक्ति का सामाजिक एवं नैतिक दायित्व है।
इस अवसर पर केशव यादव, चंदन यादव, सोहन यादव, कमलेश केशरी, संतोष यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   मदरसन हंगामा: नोएडा और नेपाल के जेन-जी आंदोलन से जुड़े तार, आठ संदिग्ध चिन्हित
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *