चंदौली के रेवसां गांव में पूर्वांचल एग्रो इंडस्ट्रीज चावल मिल क्लस्टर परियोजना का भूमि-पूजन एवं शिलान्यास

चंदौली के रेवसां गांव में पूर्वांचल एग्रो इंडस्ट्रीज चावल मिल क्लस्टर परियोजना का भूमि-पूजन एवं शिलान्यास

चंदौली (जनवार्ता)। सैयदराजा थानाक्षेत्र अंतर्गत रेवसां गांव में शुक्रवार को सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्रालय से स्वीकृत पूर्वांचल एग्रो इंडस्ट्रीज चावल मिल क्लस्टर परियोजना का भूमि-पूजन एवं शिलान्यास सम्पन्न हो गया।

rajeshswari

परियोजना के निदेशक मृत्युंजय महादेव सिंह ने शिला पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के चालू होने के बाद क्षेत्र के किसानों को काफी राहत मिलेगी और कृषि क्षेत्र में नई क्रांति देखने को मिलेगी। परंपरागत खेती करने वाले किसानों को अब आधुनिक तकनीक और नई दिशा मिलने की संभावना प्रबल हो गई है।

यह जनपद चंदौली का पहला ऐसा प्रोजेक्ट है जिसमें अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से चावल प्रसंस्करण किया जाएगा और तैयार उत्पाद का निर्यात भी होगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान जनपद में संचालित विभिन्न एफपीओ (Farmer Producer Organizations) के सदस्य भी मौजूद रहे और परियोजना की शुरुआत की सराहना की।

निदेशक मृत्युंजय महादेव सिंह ने बताया कि चंदौली एवं आसपास के क्षेत्रों के 40 हजार से अधिक कृषकों, उद्यमियों और श्रमिकों को इस परियोजना से प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। यह परियोजना क्षेत्र की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

परियोजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और जनपद चंदौली का नाम प्रदेश में आगे बढ़ेगा।

कार्यक्रम में वाराणसी के पूर्व मेयर कौशलेंद्र सिंह पटेल, उद्योग विभाग के गौरव मिश्रा, पमपम राय, पंकज सिंह, अजय सिंह इमिलिया, राजेश सिंह, संजय सिंह, शशि प्रताप राय, विद्याशंकर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   गोरखपुर: युवक की खेत में मिली लाश, पुलिस ने प्रेमिका सहित तीन को हिरासत में लिया
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *