मनीष हत्याकांड मामले में वकीलों का चक्काजाम, पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम

मनीष हत्याकांड मामले में वकीलों का चक्काजाम, पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम

वाराणसी (जनवार्ता)। फूलपुर थाना क्षेत्र के एक व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या के मामले में शुक्रवार को अधिवक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में वकीलों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।

rajeshswari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कचहरी से जुड़े अधिवक्ताओं ने न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। इसी के विरोध में अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर दी, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

धरने के दौरान वकीलों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन में शामिल अधिवक्ताओं ने कहा कि पुलिस की कार्यशैली से पीड़ित परिवार को केवल आश्वासन मिल रहा है, जबकि ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।

मौके पर मौजूद पीड़ित परिवार के लोगों ने भी न्याय की गुहार लगाई और आरोप लगाया कि घटना के बाद से वे लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले में तेजी से कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हालांकि, अधिवक्ताओं ने पुलिस के आश्वासन पर नाराजगी जताते हुए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि तय समय सीमा में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा।

इसे भी पढ़े   इल्म के लिए हूं, फिल्म के लिए नहीं": पद्मश्री शीन काफ़ निज़ाम ने बनारस लिट फेस्ट में साझा किए जीवन के अनमोल विचार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *