55 हज़ार का ‘2 रुपये वाला’ खेल: गैस बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी

55 हज़ार का ‘2 रुपये वाला’ खेल: गैस बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी

चौबेपुर (जनवार्ता) स्थानीय थाना क्षेत्र में गैस बुकिंग के नाम पर साइबर ठगों ने एक नया खेल खेल डाला। जाल्हूपुर निवासी हरिश्चंद्र सिंह को महज 2 रुपये के वेरिफिकेशन के चक्कर में 54,900 रुपये का चूना लगा दिया गया। ठगों ने न सिर्फ उनका फोन क्लोन किया, बल्कि बैंक खाता भी साफ कर दिया।

rajeshswari

स्थानीय थाना क्षेत्र में साइबर क्राइम का यह मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित हरिश्चंद्र सिंह ने थाने में दी शिकायत में बताया कि बीते गुरुवार को उनके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एक प्रतिष्ठित एजेंसी का कार्यकर्ता बताया। शातिर ठग ने पहले तो पीड़ित की पूरी बुकिंग डिटेल सुनाकर उसे अपने जाल में फंसाया, फिर झूठी सूचना दी कि उनकी गैस बुक नहीं हो पाई है।

विश्वास जीतने के लिए ठग ने पीड़ित को एक लिंक भेजा और उसे डाउनलोड करने को कहा। जैसे ही पीड़ित ने लिंक पर क्लिक किया, ठग ने वेरिफिकेशन के नाम पर महज 2 रुपये ट्रांसफर करने को कहा। पीड़ित ने ऐसा ही कर दिया, लेकिन इसी छोटे से लेन-देन के जरिए ठग ने पीड़ित का फोन पूरी तरह से क्लोन कर लिया और बैंक खाते से 54,900 रुपये निकाल लिए।

पीड़ित ने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले पर थाना प्रभारी चौबेपुर, वीरेंद्र कुमार सोनकर ने कहा, “शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लोगों से अपील है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और फोन पर 2 रुपये जैसी छोटी रकम मांगने पर भी सावधान हो जाएं। कोई भी सरकारी या निजी एजेंसी इस तरह का वेरिफिकेशन फोन पर नहीं कराती है।”

इसे भी पढ़े   वाराणसी: मिशन शक्ति 5.0 के तहत अर्चना राजभर बनीं एक दिन की जिला विद्यालय निरीक्षक

फिलहाल पुलिस ने साइबर सेल को भी मामले की जांच में लगा दिया है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *