चंदौली : पुलिस मुठभेड़ में शातिर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार,

चंदौली : पुलिस मुठभेड़ में शातिर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार,

पैर में लगी गोली, 2 चोरी के ट्रैक्टर-ट्राली बरामद

चंदौली  (जनवार्ता)। बलुआ थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में शातिर हिस्ट्रीशीटर मृत्युंजय कुशवाहा के पैर में गोली लग गई। पुलिस की सतर्कता और जवाबी कार्रवाई से दो चोरी के ट्रैक्टर, एक ट्राली तथा एक अवैध तमंचा बरामद किया गया। एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार बलुआ पुलिस टीम राधे की मड़ई, ग्राम सोनहुला के पास चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि भूपौली से मथेला की ओर नहर के रास्ते चोरी के ट्रैक्टर आ रहे हैं। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो आगे वाले ट्रैक्टर का चालक मृत्युंजय कुशवाहा पुलिस टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश करने लगा और फायरिंग भी कर दी।

आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें मृत्युंजय कुशवाहा के पैर में गोली लग गई। उसे तुरंत गिरफ्तार कर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उसके एक साथी ने अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार होने में सफलता पा ली।

मौके से पुलिस ने 2 चोरी के ट्रैक्टर, 1 ट्राली, 1 अवैध तमंचा (315 बोर), 1 जिंदा कारतूस और 1 खोखा कारतूस बरामद किया है।

इसे भी पढ़े   चंदौली में युवक की बेरहमी से हत्या: सिर कुचलकर कोठरी में फेंका शव
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *