वाराणसी: सुंदरपुर में भांग की दुकान की आड़ में गांजा बिक्री का वीडियो वायरल

वाराणसी: सुंदरपुर में भांग की दुकान की आड़ में गांजा बिक्री का वीडियो वायरल

चितईपुर पुलिस पर उठे सवाल

वाराणसी (जनवार्ता) : चितईपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर रोड पर स्थित एक भांग की दुकान में गांजा बिक्री का वीडियो वायरल हो रहा है । स्थानीय लोगों का कहना है कि नशे के इस सिंडिकेट ने युवाओं खासकर स्कूल-कॉलेज के छात्रों को निशाना बनाया है, जिससे क्षेत्र में नशे की समस्या तेजी से बढ़ रही है।

rajeshswari

सूत्रों और स्थानीय निवासियों के अनुसार, भांग की दुकान को कवर के रूप में इस्तेमाल कर गांजा की खुलेआम बिक्री की जा रही है। आरोप है कि इस पूरे नेटवर्क का संचालन एक तस्कर कर रहा है, जिसे सिगरा थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी (दीवान) का संरक्षण प्राप्त है। लोगों का दावा है कि दोनों के बीच आपसी समन्वय से यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है।

स्थानीय लोगों की शिकायत है कि स्कूल और कॉलेज के छात्रों तक आसानी से गांजा उपलब्ध कराया जा रहा है। नशे की लत तेजी से फैल रही है, जिसका युवा पीढ़ी पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। कई बार पुलिस द्वारा औपचारिक कार्रवाई दिखाई जाती है, लेकिन कुछ दिनों बाद गतिविधियां फिर से शुरू हो जाती हैं।

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा अवैध नशीले पदार्थों के व्यापार पर लगातार सख्ती बरतने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इस मामले में अब तक ठोस कार्रवाई न होने से प्रशासनिक जवाबदेही पर सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सुंदरपुर रोड स्थित भांग की दुकान की तुरंत जांच की जाए। साथ ही तस्कर और संबंधित पुलिसकर्मी के व्हाट्सएप चैट्स एवं कॉल डिटेल्स की जांच कराई जाए तथा नशे के इस सिंडिकेट पर पूरी तरह लगाम लगाई जाए।

इसे भी पढ़े   पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग,दिल्ली जा रही थी इंडिगो की फ्लाइट,सामने आई वजह

चितईपुर थाना और वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की अब इस मामले में सख्त और पारदर्शी कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है, ताकि युवाओं को नशे की दलदल से बचाया जा सके और काशी में कानून व्यवस्था की साख बनी रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *